अमरूद के फल ने प्रगतिशील किसान जितेंद्र कम्बोज की बदली तकदीर, 1 एकड़ से सालाना कमा रहे 5 से 6 लाख

7

यमुनानगर/सोहन पोरिया
यमुनानगर जिले के फतेहगढ़ के प्रगतिशील किसान जितेंद्र कंबोज साल 2020 से अमरूद की बागवानी कर रहे हैं। 5 साल से वह अमरुद से लखपति बन चुके है। वह चलाना 1 एकड़ से 5 से 6 लाख रुपए की बचत करते हैं।

कहते हैं कि किसानी एक रिस्क है। अगर उस रिस्क के बदले आपको मोटा मुनाफा मिल जाता है तो आप ऐसा रिस्क बार-बार लेना चाहेंगे। बीते कई साल से लोगों की खेती को लेकर सोच बदली है। अब लोग परंपरागत खेती को तौबा कर आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। एक तरफ तो किसान नये प्रयोग कर रहा है तो दूसरी तरफ इस प्रयोग के बदले उसे अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है। यमुनानगर जिले के फतेहगढ़ के रहने वाले जितेंद्र कंबोज इसका एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने साल 2020 में परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती में हाथ आजमाया।

उन्होंने इसकी शुरुआत अमरूद की बागवानी से की। आसपास के लोगों से अमरूद के बागबानी के बारे में जानकारी ली और साल 2020 में छत्तीसगढ़ के नई किस्म के बीज से दो एकड़ में अमरूद के फल उगाए। शुरुआत में तो मुनाफा ज्यादा नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ते गए उनका मुनाफा भी बढ़ता चला गया। पगतिशील किस जितेंद्र कम्बोज बताते हैं कि वह 1 साल में एक एकड़ से 5 से 6 लाख रुपए सिर्फ बचत करते हैं। उन्हें कहा की खेत में 1 किलो वजन का बड़ा अमरुद हो जाता है।