डिजिटल डेस्क – हरियाणा 24 न्यूज़ नेटवर्क
यमुनानगर – भाजपा युवा नेता राजन रटौली के जन्मदिवस के उपलक्ष में गांव रटौली में रक्तदान शिविर कैंप का आयोजन किया गया | जिसमे 147 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमे हौसला बढ़ाने के लिए साढौरा पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने शिरकत की। वही राजन ने कहा की हमे सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
और राजन ने बताया की आज कल युवा पीढ़ी नशे में घिरती जा रही है। जिन्हे खेल कूद में आगे आना चाहिए। और हमने इसलिए रक्तदान कैंप लगाया है ताकि रक्तदान कर किसी गरीब की जान बचाई जा सके। वही बलवंत सिंह ने कहा की रक्दान एक महादान है जिसे समय समय पर किया जाना चाहिए। और ये रक्तदान आने वाले समय में प्रेरणा का स्रोर्त बने।