सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर शहर में 92 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

16

यमुनानगर/मोहित वर्मा
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर- 8 में आनंद पब्लिक स्कूल व उसके आस-पास की विभिन्न गलियों में 47 लाख रुपये की लागत से 250एमएम व 300 एमएम के सीवरेज के पाइप बिछाने के कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इसी प्रकार वार्ड नंबर- 16 में 45 लाख 61 हजार रुपए की लागत से न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल से लेकर मुख्य सडक़ तक सडक़ बनाने और दोनों तरफ पाइप लाइन बिछाने के कार्य का भी नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।

सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि उपरोक्त दोनों विकास कार्यों में अच्छी गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए व तय समय में दोनों काम पूरे होने चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य कर रही एजेंसियों को कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि निर्माण सामग्री अच्छी गुणवत्ता की हो,वह स्वयं भी उपरोक्त दोनों विकास कार्यों का औचक निरीक्षण समय-समय पर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लाल डोरा व आबादी देह में स्थित संपत्तियों पर 10 साल से काबिज संपत्ति धारकों को जल्द ही संपत्ति प्रमाण पत्र मिलेंगे। संपत्ति प्रमाण पत्र मिलने से संपत्ति पर उनका मालिकाना हक दिया जाएगा।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने आउटसोर्सिंग व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, यही भाजपा सरकार की सबसे अच्छी व निष्पक्ष सोच है।

इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा,मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता,पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,मनीषा अग्रवाल, विभा गुप्ता, अमन सागर, संदीप धीमान,शुभम राणा सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा के परिवारजनों से आह्वान करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली द्वारा आरम्भ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।