यमुनानगर की महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाए 13.20 लाख रुपये, 5 आरोपी गिरफ्तार

21

यमुनानगर/सोहन पोरिया
बता दें डिजिटल अरेस्ट के मामले में यमुनानगर पुलिस ने 5 आरोपियों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना इंचार्ज रविकांत ने बताया कि साइबर ठगों ने यमुनानगर के सेक्टर-17 हुडा निवासी एक महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया था। महिला डॉक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख कर 13.20 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी थी।। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो को पुलिस के हाथ कुछ तथ्य सामने आए । जिन खाता नंबरों में पैसे ट्रांसफर कराए गए थे उनकी डिटेल खंगाली गई। जांच में पता चला कि राजस्थान के जयपुर में बैठे कुछ युवकों के खाते प्रयोग किए गए थे।

पुलिस ने जयपुर से तीन आरोपियों जयपुर निवासी शक्ति व्यास, भगवती कालोनी जोधपुर निवासी सौरभ कपूर, बिहार निवासी नीरज कुमार व दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खातों को किराए पर लेकर साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर कराया गया था।

पुलिस ने शक्ति व्यास के खाते से पांच लाख रुपये की धनराशि भी बरामद की गई है। और साथ ही खातों को फ्रिज करा दिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।