जिला में भाजपा सदस्यता का आंकड़ा पहुंचा 2 लाख पार : भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा

20

भाजपा के प्राथमिक सदस्य अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए प्राथमिक सदस्य बनाकर भाजपा के सक्रिय सदस्य बनें – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल

यमुनानगर/मोहित वर्मा
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है और यह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बहुत गर्व की बात है। भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा परिवार के सक्रिय सदस्य बने और हरियाणा प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा जिसमें देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको बूथ,मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जिला यमुनानगर में भाजपा के प्राथमिक सदस्यों की संख्या 2 लाख 10 हजार तक पहुंच चुकी है, जगाधरी, यमुनानगर, रादौर, सढौरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार आमजन भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जिला यमुनानगर में अब तक 500 से ज्यादा सक्रिय सदस्य बन चुके हैं व जिला यमुनानगर में 2000 से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाये जाने हैं।