यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने 9 साल में काट दिए 3 करोड़ 44 लाख रुपए के चालान, लेकिन वसूल करने में नाकाम

11

यमुनानगर/सोहन पोरिया
यमुनानगर शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी कब चालान कट जाए किसी को कुछ पता नहीं लगेगा। आपके मोबाइल में एक संदेश आएगा। ऐसे में यमुनानगर पुलिस की चालान काटने के मामले में खूब तारीफ हो रही है। लेकिन पिछले 9 साल का यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस का डाटा उठाकर देखा जाए तो बड़े ही चौंकाने वाली बात सामने आई है।

9 साल में यमुनानगर पुलिस ने 18,423 पेंडिंग चालान जिनका जुर्माना 3 करोड़ 44 लाख रुपए बनता है वह अभी तक नहीं वसूल पाई है। ऐसे में यमुनानगर पुलिस लापरवाह वाहन चालकों से अपील कर रही है और फिर हिदायत भी दे रही है कि 3 महीने के बाद आपका वाहन डिटेन भी कर दिया जाएगा यह रिपोर्ट देखिये।

ट्रैफिक चालान काटकर अपनी पीठ थपथपाने वाली यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। यमुनानगर की ट्रैफिक पुलिस ने करीब 9 साल में 18423 जमकर चालान काटे। इस दौरान यमुनानगर पुलिस की खूब तारीफ हुई। लेकिन बड़े ही ताजुब की बात है कि यमुनानगर पुलिस इन चालान की रिकवरी अभी तक नहीं कर पाई है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी कुशलपाल राणा ने बताया कि 9 साल के भीतर 18 हज़ार 423 चालान अभी भी पेंडिंग है। जिसकी कुल पेंडिंग चालान की कीमत 3 करोड़ 40 लख रुपए बनती है जिसे यमुनानगर पुलिस अभी तक रिकवर नहीं कर पाई है। उन्होंने उन वाहन चालकों को खास संदेश दिया है और कहा की 12 फरवरी तक चालान भरने की अंतिम समय अवधि है।

कुशलपाल राणा ने यह भी कहा कि अगर 3 महीने तक वाहन का मालिक चालान की पेमेंट नहीं करता तो उसके वाहन को डिटेन भी किया जाएगा। अब आप कल्पना करके देखिये की 9 साल तक यमुनानगर पुलिस ने यह सुध ही नहीं ली की ट्रैफिक चालान के पैसे वसूलने भी है या नहीं।

अब जब ट्रैफिक चालान का जुर्माना करोड़ों में पहुंच गया है तब जाकर यमुनानगर पुलिस की आंख खुली है। अब देखना होगा यमुनानगर पुलिस कब तक यह भारी भरकम जुर्माना लापरवाह वाहन चालकों से वसूलती है।