मतदाताओं की जागरूकता के लिए राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल मुगलवाली में आयोजित की मेहंदी, रंगोली,स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता,  जनता को वोट बनवाने व उसका प्रयोग करने की दी प्ररेणा।

103

Journalist Mohit Verma, Yamuna Nagar

यमुनानगर, 9 अप्रैल-राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल मुगलवाली में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए  मेंहदी, रंगोली,स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने वोट हमारा अधिकार है और इसके क्या लाभ है यह दर्शाया गया। मंगलवार को राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल मुगलवाली में लोकसभा चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार सिंगला ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल मुगलवाली में भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों द्वारा  रंगोली, मेंहदी, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूकता विषय  पर बहुत ही बेहतरीन पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी के डिजाइन बनाए।
उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को जहां वोट के महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं दूसरी ओर वह अपने आस-पास के लोगों को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के बारे में जागरूक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा यह भी दर्शाया गया कि लोकतंत्र में चुनाव का विशेष महत्व है जिस भी नागरिक की आयु 18 वर्ष हो चुकी है वह अपना वोट जरूर बनाएं और बनवाने के बाद वोट का प्रयोग भी जरूर करें।
इस मौके पर स्कूल के अध्यापक विनोद कुमार, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, रजनी, अश्वनी जितेन्द्र सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।