एचएसएससी सदस्य अमर सिंह ने पौधरोपण और गायों को चारा खिलाकर मनाई शादी की वर्षगांठ

33

यमुनानगर/सोहन पोरिया
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने अपने वैवाहिक जीवन की 37वीं वर्षगांठ धर्मपत्नी शीला रानी व परिजनों के साथ जगाधरी वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के बीच मनाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके स्वास्थ्य तथा दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। उसके उपरान्त श्रीकृष्ण गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया तथा वहां की व्यवस्था देखी। बचपन से ही संघ के कार्यकर्ता रहे अमरसिंह ने कहा कि भारत देश में वृद्धाश्रम की कोई व्यवस्था नहीं थी। सभी परिवार के साथ रहते थे।

परिवार बुजुर्गो को पूरा सम्मान देता था। तथा उनके जिंदगी के तजुर्बा का लाभ उठाता था। आज भी अधिकतर परिवारों में यह व्यवस्था देखी जा सकती है। जहां पर परिवार के सदस्य अपने बुजुर्ग से सलाह लेकर कार्य सम्पन्न करते हैं। मांगलिक कार्य में सब कार्य का अधिकार बुजुर्गों को ही होता है। उन्होंने बताया कि जहां बुजुर्ग का सम्मान नहीं होता उस परिवार का शीघ्र ही पतन हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवालय, विद्यालय, पूजा स्थल, जल, जमीन, जंगल, गौ और नारी शक्ति का सभी धर्मों ने सम्मान करना चाहिए।

देश के उत्थान में इनका विशेष महत्व है। अमरसिंह नंदगढ ने कहा हम सब का अस्तित्व भारत से है यदि हमारे सोच में भारत है तभी तक हमारा अस्तित्व है। इसलिए लिए देश के लिए जीना चाहिए। इस कार्यक्रम में परिवार के साथ हरमिंदर सेठी, नीलम सिंह, तेजपाल, अशोक रोहिला, सतबीर, समय सिंह, गुरमीत, कर्मबीर, संजीव एडवोकेट, आदित्य जैन, सरपंच राजेश, सरपंच विकास व महिपाल सरपंच नथनपुर, अरुण, मनदीप व साकेत चौधरी उपस्थित रहे।