यमुनानगर में गणतंत्र दिवस पर आयुष स्वास्थ्य जीवन का आधार की थीम पर आधारित भव्य झांकी का किया आयोजन

13

यमुनानगर/सोहन पोरिया
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया आयुष विभाग यमुनानगर के मार्गदर्शन में तेजली खेल परिसर में गणतन्त्र दिवस के आयोजन में आयुष विभाग के द्वारा आयुष स्वास्थ्य जीवन का आधार की थीम पर आधारित भव्य झांकी का आयोजन किया गया जिसमें सूर्यानमस्कार अभियान, नवीनतम चिकित्सा पद्धति होम्पयोपैथी, प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, पंचकर्म चिकित्सा व आयुष विभाग की उपलब्धियों एवं योजनाओं बारे दर्शाया गया। जिसकी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा खूब प्रशंसा की गई।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग के द्वारा निरोगी रहने के लिए आयुष पद्धति को अपने दैनिक जीवन में अपनाने बारे आमजन को जागरुक किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में आयुर्वेद के अनुसार देश का प्रकृति परीक्षण भी किया गया है। आयुष विभाग की झांकी के आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. रजनीश, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनुपमा शर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. शिव कुमार, विनस, दीपक बडौला, पूजा, अयोध्या, रंजू, नीरज एवं अन्य आयुष स्टॉफ ने कार्य किया।