समाज के हर वर्ग किसान, युवा एवं महिलाओं के विकास के लिए हो रहा है काम- मीडिया सचिव, प्रवीण अत्रे

28

यमुनानगर/मोहित वर्मा
मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने बुधवार को माया पैलेस यमुनानगर में ब्राह्मण नागरिक परिषद यमुनानगर की ओर से अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो मुझे जिम्मेवारी दी है उसको समाज के हित में निभाऊंगा। समाज के सभी वर्गों का किस प्रकार विकास हो इस पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास समस्त भारत को प्रगति के पथ पर एक साथ लेकर चलना ये भारतीय जनता पार्टी का विजन रहा है।

मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने बताया कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए किस तरह से हम आगे बढ़ सके यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया ने जब जिक्र किया कि मुख्यमंत्री आवास पर आए थे, मैं उस वक्त वहां मौजूद था और मुख्यमंत्री ने जब आश्वासन दिया है या कुछ कहा है, तो वह होगा, इस बात को आप मान कर चलिए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश सबसे पहले है, उसके बाद पार्टी, उसके बाद व्यक्ति। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद का जो सिद्धांत दिया था उसका उद्देश्य था कि समाज की पंक्ति में जो व्यक्ति आखिर में बैठा है उस तक किस तरह से सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिससे हमारा समाज तरक्की कर सके। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी किस तरह से आगे बढ़ें, हमारा समाज किस तरह से आगे बढ़े यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी ने किया है, इसके सकारात्मक नतीजे भी हम देख रहे हैं।

मीडिया सचिव ने कहा कि हरियाणा में साढे नौ साल में आपने देखा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक इस नारे के ऊपर काम करते हुए पूरे हरियाणा का समान विकास किया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और तेज गति से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जो योजनाएं चलाई थी उनको आगे बढ़ा रहे हैं और नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग किसान, युवा एवं महिलाओं सभी के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

उन्होंने पत्रकार साथियों से बात करते हुए कहा कि पत्रकार साथियों के लिए जितने काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा में किए है इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार साथियों की पेंशन, फिर उस पेंशन में बढ़ोत्तरी, पत्रकार साथियों के लिए इस तरह के प्रावधान किए गए कि परिवार में अगर दो व्यक्ति पत्रकारिता में है, दोनों पेंशन के हकदार हैंै। जहां सौ दिन सरकार के पूरे होने पर 27 जनवरी को मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सौ दिन में सरकार ने कौन-कौन से निर्णय लिए, किस तरह से हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिला, जितने काम प्रदेश में सौ दिन में हुए हैं उसका पूरा ब्यौरा 27 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री रखेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण नागरिक परिषद यमुनानगर की ओर से कमांडेंट वी.के. मेहता, रोशन लाल शर्मा ने भगवान परशुराम का छाया चित्र और फरशा स्मृति चिन्ह के रूप में देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने ब्राह्मण नागरिक परिषद व उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर ब्राह्मण नागरिक परिषद यमुनानगर से कमांडेंट वी.के. मेहता, रोशन लाल शर्मा, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय, डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. वीके शर्मा, पूर्ण चंद शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, संदीप शर्मा, संजय शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, एनके शर्मा, पारस शर्मा, नरेश उप्पल, ओम पाहवा, विश्व बजाज (राजन), अनिल दत्त गौड़, मोहयाल सभा जगाधरी वर्कशॉप के अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहता छिब्बर, महासचिव राजिंदर बाली, सचिव अमित दत्ता, देवेंद्र मेहता छिब्बर, जनरल मोहयाल सभा के सदस्य सतपाल बाली भी मौजूद थे।