यमुनानगर-जगाधरी के अर्बन एरिया में अवैध कॉलोनी के विरूद्ध डीटीपी द्वारा की गई निर्माण तोड़ने कार्यवाई

146

यमुनानगर/मोहित वर्मा
जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि अर्बन एरिया यमुनानगर – जगाधरी में पड़ने वाले राजस्व सम्पदा मौजा जगाधरी, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर में अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी के विरूद्ध इस कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन की सहायता से आज तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के आदेशानुसार कार्यवाही के दौरान राजेश कुमार, जिला नगर योजनाकार यमुनानगर अपने स्टाफ सहित नायब तहसीलदार यमुनानगर-जगाधरी जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गए थे तथा थाना प्रबन्धक राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, यमुनानगर व थाना प्रबन्धक, फर्कपुर अपने दल-बल सहित तोड़-फोड़ के दौरान मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला नगर योजनाकार, यमुनानगर द्वारा इस अवैध कॉलोनी जिसका क्षेत्रफल लगभग 3 एकड़ है में बनी नीवें, सिवरेज, चार दिवारी व मिट्टïी की कच्ची सडक़ों को तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार यमुनानगर ने बताया गया कि चूककर्ताओं को अर्बन एरिया एक्ट नम्बर 9 ऑफ 1975 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे तथा चूककर्ताओं द्वारा विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई तथा भू- मालिकों आदि द्वारा अवैध कॉलोनी की स्थापना करने से पहले आवश्यक अनुमति नहीं लेने के कारण इस अवैध कॉलोनी/निर्माण पर तोड़-फोड़ की कार्यवाही की गई।

जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने सभी जनसाधारण से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कॉलोनी में कोई भी प्लाट आदि की खरीद फरोख्त न करें। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी/निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उसके विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।