यमुनानगर के कनालसी गाँव में नहर में डूबने से दो लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

130

यमुनानगर/सोहन पोरिया
यमुना नगर के बुढ़िया क्षेत्र के गाँव कनालसी में दो लड़कियों की नहर में डूबने से मौत होने का दिल दहला देने का मामला सामने आया है घटना आज करीब 12 बजे की बताई जा रही है जहां तीन सहेली नहर के पास से लकड़ी लेने के लिए गई थी। उसी समय रूमा नाम की लड़की का पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिये आंचल भी नहर में उतर गई। दोनों गहरे पानी मे डूब गई। और उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सुचना मिलते ही

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव नहर से बरामद कर लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना बुड़िया क्षेत्र के कनालसी नहर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीन सहेली नहर से लकड़ी लेने के लिए गई थी। उसी समय रूमा पुत्री सुरजीत का पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिये आंचल भी नहर में उतर गई। इसी दौरान दोनों गहरे पानी मे डूब गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद उनकी तीसरी सहेली शीतल ने गांव में जाकर मामले की सूचना दी। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर से दोनों के शव बरामद कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।