यमुनानगर/मोहित वर्मा
भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं पर्यवेक्षक और पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि जिला यमुनानगर में भाजपा सदस्यता अभियान पूरे जोरों से चल रहा है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों पर हजारों भाजपा सदस्य बनाए जा चुके हैं। हर विधानसभा में बूथ स्तर पर भाजपा प्राथमिक सदस्य बनाए जा रहे है। जो आगे भी जारी रहेगा। भाजपा की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आज देश-प्रदेश में हर वर्ग को मिल रहा है और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भाजपा सरकार की विकासकारी शैली से प्रसन्न व संतुष्ट है।
इसलिए हजारों की संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में सभी भाजपा कार्यकर्ता ग्राम प्रमुख, वार्ड प्रमुख, कॉलोनी प्रमुख, बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। सदस्यता अभियान में जल्द ही हम पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर होंगे। हमारा लक्ष्य सदस्यता अभियान में नंबर वन पर आना ही नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराएं।
सरकार ने हर वर्ग, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग, बेरोजगार, विधवा, विधुर आदि के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। जिसका लाभ सरकार द्वारा उन्हें दिया जा रहा है। सरकार की इन योजनाओं के कारण ही आज दूसरी पार्टियां के कार्यकर्ता व नेता भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता भाजपा सदस्यता अभियान में जोर शोर से जुड़े और भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 से जुड़ने के लिए कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें या नमो ऐप के रेफरल लिंक के माध्यम से जुड़कर भाजपा परिवार का सदस्य बनें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 250 नए सदस्य भाजपा परिवार से जोड़े।
उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व पार्टी के संविधान और परंपरा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन की नींव है। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश में लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। जनता को भाजपा पर अटूट विश्वास है। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें।