BY : SOHAN PORIYA
सर्दियां आते ही विवाह-शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान कई अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। एक मामला तो राजस्थान के सीकर का सामने आया है जहां दूल्हे की हरकत देख दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई। फिर उसके खिलाफ मामला ही दर्ज करवा दिया।
मामला लांबा की ढाणी गांव का बताया जा रहा है। जहां 12 नवंबर को मंजू जाखड़ नामक लड़की की शादी विक्रम नाम के युवक से थी। गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर बारात पहुंची और बारातियों का स्वागत किया गया। हंसी-खुशी जयमाल की रस्म पूरी भी हो गई। लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन सात फेरे लेने के लिए मंडप पर बैठे तो जूता चुराई की शादी में रस्म होती है, इसलिए सालियों ने भी इस रस्म को निभाया और सालियों ने दूल्हे के जूते चुरा लिए।
लेकिन उनको नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है। सालियों ने जैसे ही जूते लौटाने के बदले जीजा से 11 हजार रुपये का शगुन मांगा तो वह भड़क गयाऔर सालियों को गंदी-गंदी गालियां देने लगा। यह देख सालियों का मुंह उतर गया। पंडित ने भी दूल्हे राजा को समझाया कि ये बस एक रस्म है। इसे निभाना होता है। लेकिन ये क्या, दूल्हे राजा तो उनसे भी बदसलूकी करने लग गया। इस दौरान वहां मौजूद हर कोई दूल्हे की ऐसी हरकत देख दंग था। लेकिन दुल्हन ने ने शादी ही तोड़ दी और साथ दूल्हे राजा को गिरफ्तार भी करवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।