भारत का विश्वगुरू बनाना संघ का उद्देश्य : हेमराज

42

यमुनानगर/ मोहित वर्मा

पेपर मिल ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुनानगर के द्वारा शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने नियुद्ध,दंड युद्ध,पद विन्यास, आसन्न, खेल,योगासन,घोष विषय का प्रदर्शन किय । संघ की गतिविधियों धर्म जागरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन,गौ सेवा,ग्राम विकास की प्रदर्शनियां लगाई गई। गंगाराम मेडिकल कॉलेज दिल्ली के डायरेक्टर डॉ अश्वनी मेहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे हेमराज ने कहा संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन 1925 को हुई। संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चूका है।

डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार नें 16 युवाओं को प्रशिक्षण देकर संघ कार्य विस्तार के लिये देश के अलग -अलग राज्यों में भेजा। जिन्होंने अनेक कष्ट सहकर संघ कार्य का विस्तार किया। वर्तमान में लगभग 72000 स्थानों पर संघ की शाखाएं लगती हैैं। भारत के बाहर 35 देशो में संघ का कार्य है। इस शताब्दी वर्ष में संघ पांच परिवर्तन पर कार्य कर रहा है, जिसमें कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण शामिल है। संघ का उदेश्य भारत को विश्व गुरु बनाना है और इस कार्य में हम अनवरत आगे बढ़ रहें है।

जिला प्रचारक प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि संघ अपनी शाखा के माध्यम से राष्ट्रभक्त लोग तैयार करता है । इस अवसर पर विभाग कार्यवाह महेंद्र चौहान, जिला कार्यवाह विनोद कुमार, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख कुलदीप मान सिंह, विभाग कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु , सिद्धांत अमन , बालकृष्ण ,कौशल , प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर अमादलपुर के व्यवस्थापक शिव चौतन्य महाराज भी उपस्थित रहें कार्यक्रम में 1035 बंधु व भगिनी नें भाग लिया।