यमुनानगर/मोहित वर्मा
भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जबसे हरियाणा की बागडोर संभाली है तभी से उन्होंने अपनेपन व सादगी का परिचय देते हुए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। आज उसी सादगी का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2025 आदि बद्री में भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार लोकप्रियता के शिखर पर आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित के फैसले लेकर हर जाति वर्ग को खुश कर रहें हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार ने हरियाणा अग्निवीर नीति 2024 क्रियान्वित कर अग्निवीरों को सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया है।