यमुनानगर निगम कार्यालय में एएमसी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

101

यमुनानगर/सोहन पोरिया
गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में आयोजित समारोह में अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मार्च पास्ट कर रहे होमगार्ड के जवानों की सलामी ली। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रीय गान का गायन हुआ। जिसमें सभी निगम कर्मचारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस हमारे ऐसे राष्ट्रीय पर्व है, जिन्हें पूरा भारत देश मिलकर मनाता है। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व है।

यह पर्व हमारे देशभक्तों के तप, त्याग व बलिदान से जुड़ा है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लंबा संघर्ष करना पड़ा है। आजादी के लिए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह और लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर कार्यालय अधीक्षक तेजिंदर कौर, सीएसआई सुनील दत्त, एआईपीआरओ राकेश कुमार, एसआई सुशील, सतबीर, बिट्टू, सिमरन, संजीव, अभिषेक, मुक्ता आदि मौजूद रहे। उधर, नगर निगम कार्यालय जगाधरी में कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार ने तिरंगा फहराया।

उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश लोकतांत्रिक देश है। हमें अपने देश को उस मुकाम तक पहुंचाना है, जिसका सुनहरा सपना हमारे वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था। मौके पर सहायक रघुबीर सिंह, नरेंद्र, जेई गगन संधु, अमित आदि मौजूद रहे।