विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा – कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

22

यमुनानगर/मोहित वर्मा
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव रेतगढ, फर्कपुर, कांसापुर, दौलतपुर, तिगरा, बहादुरपुर तथा जयपुर का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने नगर निगम क्षेत्र कांसापुर में सडक़ों का नारियल तोड़ कर उद्घाटन किया। गांव तिगरा में तीन पशुओं की आकस्मिक मृत्यु होने पर पशुपालक को कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने अपने निजी कोष से 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा।

प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगेे।

उनका ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि हलके की जनता की जीत है। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एस.सी. मोर्चा शिव राम, जिला सह संयोजक प्रहलाद कश्यप, महामंत्री सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि मोदगिल, पार्षद ऊषा वार्ड नम्बर-19, अभिषेक मोदगिल, युवा मोर्चा महामंत्री विकास सैनी, मंडल अध्यक्ष मणिकांत शर्मा, जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के मेम्बर नसीम खां, मंडल अध्यक्ष हरपाल, सरपंच ईशरपुर राजेश, सरपंच तिगरा पूनम रानी, कमल सिंह राणा, महामंत्री गुरूदेव राणा, विजय राणा, नरसिंह, मित्रपाल, सदा सिंह, संध्या रावत, प्रदीप सिसोदिया व विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।