जगाधरी में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने एसडीओ के खिलाफ शुरू किया धरना प्रदर्शन

108

जगाधरी/सोहन पोरिया
बता दें गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने विभाग द्वारा अलोट हुए एक कमरे के विवाद को लेकर जगाधरी के एसडीओ कार्यालय के बाहर अपने ही विभाग के एसडीओ पलविन्द्र सिंह के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कर्मचारी नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि हमारी यूनियन को एक कमरा अलोट किया गया था जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोडकर दुसरा ताला लगा दिया गया है। ज़िसको लेकर विभाग के एसडीओ पलविन्द्र सिंह को 13 दिसंबर को शिकायत दी थी लेकिन उस व्यक्ती के खिलाफ आज तक कार्यवाई नहीं गई। जबकि मौके पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि उस वक्त चौकीदार कहां मौजुद था जब ताला तोडा गया। कर्मचारी नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि किसी व्यक्ती द्वारा जानबुझकर उनके का ताला तोड़कर दुसरा ताला लगा दिया गया है। ज़िसको एसडीओ पलविन्द्र सिंह कार्यवाई ना करते हुए बचा रहे हैं।

इस मामले को लेकर उन्होंने विभाग के एक्शन के पास भी शिकायत दी हुई जिसके बाद भी एसडीओ कोई कार्यवाई नहीं की। प्रेम प्रकाश ने कहा कि जब तक मामले को लेकर कार्यवाई नहीं होगी उनका धरना इसी तरह से जारी रहेगा।

वहीं मामले को लेकर विभाग के एसडीओ पलविंदर सिंह ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यूनियन का एक कर्मचारी ने शराब के नशे में एक महिला कर्मी के साथ बदतमीजीकी।

जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पलविंदर सिंह ने कहा कर्मचारी के उनके ऊपर जो आरोप लगा रहे हैं वे उसकी भी जांच कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।