विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने 42 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

40

यमुनानगर/मोहित
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सोमवार को यमुनानगर शहर के अंतर्गत वार्ड नम्बर-16 में दो जगह लगभग 42 लाख की लागत से बनने वाली गली और नालियों का नारियल तोड़ कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत गांधी नगर में सडक़ व नाला निर्माण के लिए लगभग 23 लाख रुपए व गांधी नगर पार्क से शर्मा स्वीट्स तक आरसीसी नाला निर्माण लगभग 19 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ यमुनानगर हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर लगातार तीसरी बार अपना जनप्रतिनिधि चुना है।

उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगे। उनका सबसे अधिक ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। इस दौरान संदीप, मनोज, नितीश दुआ, रोहित हरजाई, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।