यमुनानगर में युवक के साथ हुआ अनोखा साइबर फ्रॉड, इंस्टाग्राम पर सूट पसंद करने के बहाने ठगे 91 हजार रुपए

42

यमुनानगर/सोहन पोरिया
बता दें यमुनानगर में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें शातिर साइबर ठग ने लोगों को चूना लगाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक preetbora26 नाम से आईडी बनाई और इस ID के बहाने पहले यमुनानगर के युवक को एक सूट पसंद करवाए और उसके बाद ठग ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर उसके खाते से 91 हजार रुपए उड़ा लिए।

साइबर ठग आयदिन लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। जिसे आप सुनकर एक तरफ तो दंग रह जाएंगे तो दूसरी और आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी।

पलवल जिले के होडल के रहने वाले ठग साबीर खान ने preetbora26 के नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाई और इस ID के बहाने लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया। यमुनानगर के युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के लिए सूट पसंद किया और ₹1200 उसके खाते में डाल दिए।

साइबर ठग ने कहा कि आपको दो सूट और लेने होंगे। जब पीड़ित युवक ने अपने पैसे मांगे तो उसने ₹1 अपने खाते में डलवाया और बोला इस खाते में आपके पैसे आएंगे आपको अपना खाता नंबर और IFSC कोड देना होगा। जैसे ही पीड़ित युवक ने अपने बैंक खाते की पूरी डिटेल दी तो पीड़ित युवक के खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन हुई और 91 हजार रुपए उसके खाते से साफ हो गए। मामला 24 मई 2024 का है। अब यमुनानगर साइबर थाना पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है और एक दिन के पुलिस रिमांड पर भी लिया है।