यमुनानगर /मोहित वर्मा
बता दें यमुनानगर के आकाश गारमेंट्स में घुसकर एक युवक ने लड़की को एक के बाद एक 3 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की जमकर धुनाई कर डाली।
जिसके बाद सुचना पर पुलिस की दुर्गा शक्ति व डायल 112 की टीम मौके पर पर पहुंची और युवक व लड़की को थाने ले जाया गया। जानकारी अनुसार यह घटना 12 दिसंबर देर शाम की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में अपनी कार्यवाई कर रही है।
वीडिओ में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक ने लड़की के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। कैसे वह बार बार लड़की को एक के बाद एक थपड मार रहा है। घटना को देख मौके पर शॉपिंग करने आए लोग इक्क्ठा हो गए।लोगों ने लड़की को युवक के चंगुल से बचाया और युवक को पकड़ लिया गया।
जिसके बाद मामला लड़की के परिजनों तक पहुंचा तो लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा और मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकठा हो गई। बुरी तरह से पीटने के बाद भी युवक लड़की के परिजनों को देख लेने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा था।
वहीं लड़की के परिजनों के मुताबिक युवक द्वारा लड़की को 1 साल से परेशान किया जा रहा था। पुलिस मामले में लड़की के ब्यान पर अपनी कार्यवाई में जुटी हुई है।