छछरौली में बाइक सवार मनचलों ने छात्राओं से की छेड़छाड़, लोगों ने की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

212

यमुनानगर/सोहन पोरिया
यमुनानगर के छछरौली में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपी युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। वहीं घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने आरोपी सचिन व बंटी नाम के युवकों पर केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

बता दें यमुनानगर के छछरौली में छात्राएं स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए युवकों ने छेड़खानी करना शुरू कर दिया। छात्रा ने बताया कि आज वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और छेडखानी करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों युवकों में से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की भरे बाजार में जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है।