मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान पर बड़ा ब्यान, बोले – उन्हें अपने घर में तो कोई पूछता तक नहीं है

79

यमुनानगर/सोहन पोरिया
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आज यमुनानगर के में कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के एवीएम पर सवाल उठाने पर वह जमकर बरसे उन्होंने कहा की उन्हें खुद के घर में तो कोई पूछता नहीं है, बेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया तो अब ईवीएम का रोना रो रहे हैं ओर हार का ठीकरा ईवीएम के सर फोड़ रहे हैं।

वहीं उन्होंने कहा की भूपेंद्र हुड्‌डा व दीपेंद्र हुड्‌डा ने कांग्रेस को गर्त में धकेल दिया है। कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है, कांग्रेस अभी तक भी नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाई है।
बेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल को भूल चुकी है, जिसमें उसने इतने घोटाले किए कि जनता ने चुनाव में उनका मुंह तोड़ जवाब दिया है। अब वह हार का ठीकरा जनता के सर फोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं, क्योंकि वह भाजपा के सीनियर लीडर हैं। कांग्रेस तो अपने राजकुमार को बचाने के लिए कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव और अन्य सीनियर नेताओं को पहले ही कांग्रेस से बाहर कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा से जिस तरह का व्यवहार कांग्रेस में किया जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। उदयभान की पहुंच केवल हुड्डा तक ही रह गई है। जब कांग्रेस का शासन काल था तो उसे समय देखो सड़कों की क्या हालत थी। पार्कों की क्या हालत थी। जनता सब कुछ भुगत भोगी है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में भाजपा की पांच सीटें आई थी तो उन्होंने नारा दिया था कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

बेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया तो अब ईवीएम का रोना रो रहे हैं ओर हार का ठीकरा ईवीएम के सर फोड़ रहे हैं। भाजपा को जो भारी बहुमत मिला है, वह कामों की वजह से मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नायब सैनी की विकासात्मक नीतियों पर लोगों ने मुहर लगा दी है।