रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

143

DIGITAL DESK
हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस और कानून को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने 3 राउंड फायर भी किए। जिसमें एक गोली शोरूम मालिक के बेटे को लगी. इसके बाद बदमाश कैश के अलावा गहने लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने खरीदारी करने आई बुजुर्ग महिला से भी लूटपाट की। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।