यमुनानगर/सोहन पोरिया
76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक क्लब सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ज्ञान चंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया और सुदेश काम्बोज, कृष्ण चंद धानिया व उपस्थित अन्य सभी लोगों के साथ मिलकर राष्ट्रीय गान गाया। ज्ञान चंद वर्मा ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
श्री ज्ञान चंद वर्मा ने कहा कि 75 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज इस अवसर पर, मैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करता हूं, जिनकी बदौलत ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र व गणराज्य देश कहलाता है।
इस मौके पर डॉ. पी.सी. भारद्वाज, एडवोकेट अमर सिंह काम्बोज, एडवोकेट एस.सी. दाबड़ा, एडवोकेट सतपाल पंवार, नरेश गुप्ता, रोशन लाल, डॉ. जोगिन्द्र ङ्क्षसह बवेजा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।