करनाल/सोहन पोरिया
जिला पुलिस की एंटी बर्गलरी टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर नई अनाज मंडी के पिछे बजीदा रोड़, करनाल से दो आरोपियों राहुल पुत्र राजेन्द्र और अजय पुत्र शीशपाल वासी गांव बरसाना, कैथल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीयों के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल एक 32 बोर व एक 315 बोर और एक 09 एम.एम. रौंद और 03 रौंद 315 बोर बरामद की गई।
एंटी बर्गलरी टीम के इन्चार्ज निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपोयों के खिलाफ थाना शहर करनाल में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच हेतू आरोपियों को अदालत में पेशकर दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।