घरौंडा विधानसभा के राजीव पुरम में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

14

करनाल/सोहन पोरिया
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा विधानसभा में ओर तेज गति से विकास कार्य होंगे। जनता ने तीसरी बार उन्हें विधायक बनाकर हरियाणा विधानसभा में पहुंचाया है। जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगे और आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण घरौंडा विधानसभा के राजीव पुरम में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे।

विधानसभा अध्यक्ष के पहुंचने पर आमजन ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हल्के की जो भी समस्याएं हैं, उनसे जुड़ा मांगपत्र सौंप दे। इन कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। हल्के में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हल्के से जुड़े विकासकार्यों व समस्याओं को लेकर सरकारी अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ चल रहे विकासकार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इस ध्येय के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने वार्ड-3 और वार्ड-4 के लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।