रादौर/यमुनानगर/ मोहित वर्मा
भाजपा की ओर से रविवार को शहर के रॉयल गार्डन पैलेस में त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। वहीं जिला अध्यक्ष राजेश सपरा वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रदेशभर में 50 लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। रादौर विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य जोडऩे का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के तहत रादौर विधानसभा में अब तक 34 हजार नए सदस्य पार्टी में जोड़े गए है। सदस्यता अभियान पार्टी की ओर से 5 दिसंबर तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में 50 की बजाय 55 हजार नए सदस्य बनाकर रादौर विधानसभा क्षेत्र को नंबर-1 तक पहुंचायेंगे।
जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि हर बूथ पर औसतन 150 सदस्य बनाए जा चुके है। प्रति बूथ 250 नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसको 5 दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश में पहला राज्य है, जिसने किसानों की फसले एमएसपी पर खरीदी है। भाजपा सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला सुरक्षा व हर जरूरतमंद को योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, नेपाल राणा, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, हरबंस सैनी, हरपाल मारूपुर, हैप्पी खेडी, विरेंद्र चानना, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चीमा, मनोज जठलाना, श्रीचंद जठलाना, सुशील बत्रा, अर्जुन गुमथला, विवेक गुंदल, जसविंदर ग्रेवाल, गोपाल अलाहर, अनेज खान, नसीम खान, इरसाद अली, ऋषिपाल, पंडित देवदत सुढैल, विनोद राणा, अशोक गुंबर, शालु मेहता, मुकेश अरोड़ा मक्की, भगवतदयाल कटारिया आदि मौजूद रहे।