पड़ोसी ही निकले ज्वेलरी शोरूम में लूट की कोशिश करने वाले

102

EDIT BY : SOHAN PORIYA

अक्सर हम अपने पड़ोसी पर विश्वास करते हैं, लेकिन जब पडौसी ही कोई ऐसा कांड कर दे तो एक बार तो शायद कोई भी यकीन नहीं करेगा। दरअसल मामला फरीदाबाद का है। जहां एक ज्वेलरी शोरूम में लूट की कोशिश करने वाले आरोपी दुकानदार के पड़ोसी ही निकले फरीदाबाद क्राइम एसीपी अमन यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि यह दोनों आरोपी पीड़ित के पड़ोसी हैं और उक्त दोनों ने ही लूट करने की नीयत से हथियारों के दम पर शोरूम पर लूट की कोशिश की थी। अमन यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जल्द ही गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों पर अवैध हथियार कहां से आया इस बात को लेकर भी जांच की जा रही है। एक आरोपी एलएलबी का छात्र है दोनों आपस में दोस्त हैं और दोनों दोस्तों ने मिलकर ज्वेलरी शोरूम को लूटने का प्लान बनाया था लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाए।