करनाल में CM ने पीडब्लूडी विश्राम गृह पर जनता की सुनी समस्याएं

151

करनाल / ब्यूरो

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल प्रवास के दौरान गुरुवार को पीडब्लूडी विश्राम गृह पर जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने वहां पहुंचे लोगों से उनकी शिकायतें ली और उस संदर्भ में तत्काल निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ही समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका, नगर निगम, बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त आमजन अपने विधायक और उपायुक्त के समक्ष भी समस्या पहुंचा सकते हैं।