बिजली सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों का जल्द निपटारा करवाए

66

Journalist Pardeep Kumar, Yamuna Nagar

यमुनानगर, 20 अप्रैल- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता जे.सी. शर्मा ने बताया कि आम उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का सर्कल स्तर पर विभाग द्वारा गठन किया गया है जिसके द्वारा 23 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थान अधीक्षक अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण परिचालन परिमंडल के कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

 उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय पर अधीक्षक अभियंता के कन्हैया साहिब चौक पर स्थित कार्यालय में पहुंच कर अपनी बिजली सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों का जल्द निपटारा करवाए।