यमुनानगर/सोहन पोरिया
निवर्तमान मेयर मदन चौहान की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर अपने कार्यालय में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा समेत अनेक भाजपा नेताओं ने हवन यज्ञ में आहूति डालकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में शहर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का गुणगान किया।
निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा सरकार की हर नीति जन हित में है। हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक को मिले।
उन्होंने कहा कि आज हमारा हरियाणा विश्व पटल पर चमक रहा है। यह हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना का देश में करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। इसी योजना के समानांतर हमारी हरियाणा प्रदेश सरकार ने चिरायु कार्ड योजना बनाई और प्रदेश के गरीबों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज कराने की सुविधा दी है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए हरियाणा प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के साथ समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। स्वच्छ भारत का सपना साकार करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा सरकार किसान भाइयों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का कार्य बखूबी से कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान भाइयों के लिए नई-नई योजनाएं लाकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है। उन्होंने दावा कि आने वाले नगर निकाय चुनावों में भाजपा सभी नगर निगमों व नगर पालिकों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। यमुनानगर में भी आने वाली मेयर भाजपा की होगी।
भाजपा मेयर पद के लिए जिस भी प्रत्याशी को खड़ा करेगी, उसकी जीत संभव है। यह जीत विकास की जीत होगी। क्योंकि पिछले कार्यकाल में हमने हर नियमित कॉलोनी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाने का कार्य किया। मौके पर रामनिवास गर्ग, रोचक गर्ग, डिप्टी मेयर रानी कालडा, निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री कृष्ण सिंगला, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड, यमुना मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, नीलम शर्मा, सुनीता, दिनेश कांबोज, कुसुम शेरवाल, जगदीश बब्बर, बूड़िया मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर, ममता सेन,रामेश्वर प्रजापति, दिलीप कंडारा आदि मौजूद रहे।