करनाल/सोहन पोरिया
बीती 28 नवंबर को थाना इन्द्री में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई कि 27 नवंबर को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था और बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर वह अंदर चला गया। जब वह वापिस आया तो उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली, उसने काफी ईधर-उधर ढ़ुंढ़ा लेकिन नहीं मिली, जिसपर उसने थाना इन्द्री में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया व पुलिस द्वारा मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए देर शाम आरोपी मोहित पुत्र भारत भुषण वासी वार्ड नं0- 04 इन्द्री, करनाल को गिरफ्तार किया गया।
प्रबंधक थाना इन्द्री निरीक्षक श्री भगवान ने बताया कि आरोपी को कस्बा इन्द्री क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बारामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी नशा करने का आदि है और वह इस मोटरसाइकिल को बेचकर अपनी नशे की पूर्ति करना चाहता था। आरोपी को माननीय अदालत के सामने पेशकर, अदालत के आदेशानुसार जिला जेल भेज दिया गया।











