मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में जिला में स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों में जाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक किया-निर्वाचन विभाग

106

Journalist Pardeep Panwar, Yamuna Nagar

यमुनानगर, 2 मई- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग की टीम ने 1 मई 2024 को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में जिला में स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों में जाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक किया तथा मतदाता शपथ दिलवाई। जागरूकता अभियान के दौरान मतदाता अपने मत का प्रयोग करने हेतु उत्सुक दिखाई दिए। फैक्ट्रियों के मालिकों द्वारा भी विश्वास दिलवाया गया कि मतदान के दिन मजदूरों को अपने मत का प्रयोग करने हेतु संस्थान में अवकाश रखा जाएगा।