बिजली सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु 9 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक बिलासपुर में एक सभा आयोजित की जाएगी

68

Journalist Mohit Verma, Yamuna nagar

यमुनानगर, 5 अप्रैल- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालप परिमंडल यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता जे.सी. शर्मा ने बताया कि आम उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु चेयरपर्सन आर.के. खन्ना उपभोक्ता कष्टï निवारण फोरम द्वारा 9 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक स्थान कार्यकारी अभियंता ओ.पी. डिवीजन यूएचबीवीएन बिलासपुर में एक सभा आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिजली से सम्बंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ एवं एक्सईएन से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है।

 उन्होंने बताया कि दो साल से पुराने और कोर्ट केस और बिजली की चोरी से सम्बंधित केस इस फोरम में नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि फोरम के समक्ष मास्क लगाकर निर्धारित समय पर कार्यालय कार्यकारी अभियंता ओपी डिविजन यूएचबीवीएन बिलासपुर में पहुंच कर अपनी बिजली सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों का जल्द निपटारा करवाएं।