अधिकारियों व कर्मचारियों को बताई चुनाव सम्बंधी बारीकियां – एडीसी आयुष सिन्हा

Journalist Pardeep Panwar,Yamuna nagar
यमुनानगर, 14 मई। एडीसी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी यमुनानगर विधानसभा आयुष सिन्हा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम जिम्मेवारी होती है।  मतदान के दौरान आने वाली ज्यादातर समस्याओं का हल अपने विवेक से कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य चल रहा है इसी कडी मे मंगलवार को एडीसी आयुष सिन्हा ने  महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सभागार में  चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित बारीकियां बताई।
उन्होंने कहा कि चुनाव को संपन्न करवाने के लिए  अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती हैै। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पूरी जानकारी होनी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों  की ट्रेनिंग करवाई गई, ताकि ट्रेनिंग के दौरान सभी सवालों एवं शंकाओं का समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जब तक पोलिंग पार्टी को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं होगी और वे समस्याओं को लेकर क्लियर नहीं होंगे, तब तक चुनाव के दौरान बाधा आने की संभावना बनी रहती है। निर्वाचन आयोग के नियमों को ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव का आधार माना गया है।  उन्होंने कहा कि कोई भी ड्यूटी पर तैनात या वर्दी में पुलिसकर्मी मतदान केन्द्र के अंदर नहीं जा सकता है। ड्यूटी पर भेजे गए पुलिसकर्मी को भी मतदान केन्द्र के बाहर ही रहना होता है।


मास्टर ट्रेनर ईवीएम सुनील पंजेटो, राजीव ग्रोवर, सर्वोदय गोयल, रघुवीर ने प्रशिक्षण के दौरान चुनाव सम्बंधी सभी बारीकियों के बारे में जानकारी दी और जो भी पोलिंग के दौरान दिक्कत आने की सम्भावना होती है उनके बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिना किसी जानकारी के निर्णय न लें। यदि चुनाव के दौरान किसी भी कर्मचारी को किसी कार्य की जानकारी नहीं है तो वह अपने सीनियर से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *